• 👇Click Here to change language of Test

    20.9.20

    20 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

                      20 सितंबर 2020, करेंट अफेयर्स

    i-Lead 2.0 सिस्टम
    1. केनरा बैंक ने हाल ही में अपने ग्राहकों को सेवाएं व सुविधाएं प्रदान करने के लिए i-Lead2.0(Inspiring Leads System) लांच किया।
    2. इस सिस्टम के तहत नए तथा पुराने ग्राहक दोनों कहीं भी और कभी भी इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, मिस्ड कॉल, ऐप,मैसेज आदि माध्यमों से बैंकिंग सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं।
     
    रोजा देशपांडे
    1. यह प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता थी जिनका मुंबई में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
    2. यह गोवा मुक्ति संघर्ष तथा संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन से जुड़ी रही तथा उन्होंने कामकाजी महिलाओं के लिये मातृत्व अवकाश के लिए संघर्ष किया था।
    3. इनके पिता प्रसिद्ध समाजसेवी श्रीपद अमृत डांगे थे।

    आठ समुद्री तटों की ब्लू फ्लैग प्रमाणन के लिये अनुशंसा
    1. ब्लू फ्लैग प्रमाणन डेनमार्क की एजेंसी "फाउंडेशन फॉर एनवायरमेंटल एजुकेशन"(FEE) द्वारा तट पर स्नान के लिए जल की गुणवत्ता,पर्यावरण सूचना और शिक्षा, पर्यावरण प्रबंधन और संरक्षण तथा समुद्र तट पर सुरक्षा और सेवा जैसे मानदंडों के आधार पर दिया जाता है।
    2.पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 8 समुद्री तटों को ब्लू फ्लैग प्रमाणीकरण के लिये अनुशंसित किया-
        ० राधानगर बीच- अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह
        ० गोल्डन- ओडिशा
        ० कप्पाड- केरल
        ० शिवराजपुर- गुजरात
        ० घोघला- दमन और दीव
        ० पादुबिदरी- कर्नाटक
        ० कासरगोड- कर्नाटक
        ० रूशीकोंडा- आन्ध्रप्रदेश
    3. ब्लू फ्लैग इको लेवल मान्यता देने का मुख्य उद्देश्य समुद्री तटों पर स्वच्छता, सौंदर्य, सेवा,सुरक्षा एवं विकास को बढ़ावा देना है।
    नोट:- इस दौरान भारत ने अपने "एकीकृत तटीय क्षेत्र प्रबंधन परियोजना" के अंतर्गत बीम्स(BEAMS-Beach Environment & Aesthetics Management Service)
    प्रोग्राम भी लांच किया। बीम्स के तहत समुद्र तटीय क्षेत्रों में पर्यावरण स्वच्छता ,प्रदूषण को कम करना,सेवा,सुरक्षा को बढ़ाना, विकास तथा स्थानीय संसाधनों का संरक्षण जैसे कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा। 

    आयुर्वेद शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान बिल-2020
    1. यह विधेयक राज्यसभा द्वारा पारित किया गया जिसका उद्देश्य तीन संस्थानों को मिलाकर एक एकीकृत सेंटर बनाया जाएगा जिसे आयुर्वेद शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान नाम दिया जाएगा और यह जामनगर में स्थापित होगा।
    2. यह पहला आयुर्वेद संस्थान होगा जिसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा दिया जाएगा।
    3. इस संस्थान का उद्देश्य आयुर्वेद व फार्मेसी चिकित्सीय शिक्षा के पैटर्न को सुधारना तथा प्रशिक्षण के लिए दूसरे संस्थानों से सहयोग स्थापित करना होगा।
    4. इस संस्थान में आयुर्वेद में स्नातक तथा परास्नातक स्तर की शिक्षा प्रदान की जाएगी।

    जी-20 के पर्यावरण मंत्रियों की बैठक
    1. सऊदी अरब की अध्यक्षता में जी-20 के पर्यावरण मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई।
    2. इसमें भूमि निम्नीकरण रोकने, कोरल रीफ की सुरक्षा,उत्सर्जन कम करने तथा जलवायु परिवर्तन से निपटने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

    भारत ECOSOC का सदस्य बना
    1. भारत यूनाइटेड नेशंस के "स्टेटस ऑफ वूमेन कमीशन" का 4 वर्ष के लिए सदस्य चुना गया है। भारत 2021 से 2025 तक इसका सदस्य रहेगा।
    2. स्टेटस ऑफ वूमेन कमीशन संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद(ECOSOC) का हिस्सा है।
    3. इस चुनाव में भारत ने चीन को पराजित कर सदस्यता हासिल की।




    No comments:

    Post a Comment

    शिक्षक भर्ती नोट्स

    General Knowledge

    General Studies